Breaking News

काउंसलिंग ने बचाया टूटता रिश्ता, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

फतेहपुर। आपसी मनमुटाव और वैचारिक मतभेद के चलते पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक दम्पति के रिश्ते में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग ने नई उम्मीद जगा दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के बाद दम्पति ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने की सहमति जताई।

परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों की काउंसलिंग के दौरान काउंसलर मंजू शुक्ला और मो. जावेद ने दम्पति की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर आपसी मतभेदों को दूर करने और परिवार को बचाने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे की बात समझने और भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर राजी हो गए। दम्पति ने वैचारिक मतभेद और आपसी मनमुटाव को भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान सहयोगार्थ महिला आरक्षी प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से एक बार फिर बिखरते परिवार को जोड़ने में सफलता मिली।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *