Breaking News

“फाल्टा उपचुनाव में मतगणना शुरू: जहांगीर खान के मैदान छोड़ने के बाद सीट पर किसकी बढ़त?”

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के रिजल्ट पर आज सभी की नजरें टिकी हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है अंतिम नतीजे दोपहर या शाम तक घोषित किए जा सकते हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सुवेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि फाल्टा में कोई लड़ाई नहीं हुई है क्योंकि टीएमसी के लोग भाग खड़े हुए हैं और अब बस नतीजों का इंतजार है.

पहले राउंड की गिनती के दौरान फाल्टा सीट से बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने लगातार बढ़त बना रखी है. ईसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 21 में से अब तक छह राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. बीजेपी के देबांग्शु पांडा यहां से आगे चल रहे हैं. उन्हें 37 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं, जबकि सीपीआईएम दूसरे नंबर पर है. सीपीआईएम के शंभु नाथ कुर्मी को 17700 से ज्यादा वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला हैं, उन्हें 3700 से ज्यादा और टीएमसी के जहांगीर खान को 1900 वोट मिले हैं.

वोटिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला आया था सामने: बता दें कि चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया में गंभीर उल्लंघन की शिकायतों के बाद फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था. कई मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में इत्र जैसी चीज छिड़कने और मशीनों पर टेप लगाने के आरोप सामने आए थे. इस विवाद के बाद चुनाव आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था.

जहांगीर खान ने वापस लिया नाम: गुरुवार को फाल्टा में फिर से मतदान कराया गया, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस क्षेत्र के 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं आई. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिससे बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत लगभग तय मानी जा रही है.  जहांगीर खान की नाम वापसी की घोषणा सिर्फ औपचारिकता ही बनकर रह गई, क्योंकि गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर उनका नाम दिखाई दे रहा था. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या पश्चिम बंगाल की तरह फाल्टा में भी बीजेपी का झंडा लहराएगा या फिर टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान की जगह खेला कोई और करेगा.

About NW-Editor

Check Also

देशभर में बारिश का कहर: यूपी के कई जिलों में आई बाढ़, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड; सड़कें और पुल हुए बंद

के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *