Breaking News

“तमिलनाडु में अपराधियों पर बड़ा एक्शन: 3 दिन में 3246 गिरफ्तार, करोड़ों के ड्रग्स जब्त”

तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 15,349 लोगों की जांच की। इनमें 12,650 हिस्ट्रीशीटर और 2,699 गैर-हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। इनमें 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर विजय ने चार बड़े फैसले लिए थे। इनमें तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाने का फैसला शामिल था। इन्हीं टास्क फोर्स के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ एक्शन लिया गया।

सीएम बनते ही विजय ने 3 ऑर्डर दिए थे।
सीएम बनते ही विजय ने 3 ऑर्डर दिए थे।

पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां जब्त की, कीमत 1.43 करोड़: NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 294 मामले दर्ज किए और राज्यभर में 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 267.756 किलोग्राम गांजा और 2476 नशीली गोलियां भी जब्त कीं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख बताई गई है।

DGP बोले- CM के निर्देश पर अभियान चलाया: तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने बयान में कहा- यह अभियान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस राज्य में शांति और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

देशभर में बारिश का कहर: यूपी के कई जिलों में आई बाढ़, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड; सड़कें और पुल हुए बंद

के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *