Breaking News

फतेहपुर में मोबाइल झपटमारी गैंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइक और तीन मोबाइल बरामद

फतेहपुर। हाईवे और सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं और राहगीरों से छिनैती व झपटमारी करने वाले गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से महिला से छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो अन्य एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे, दूसरे मार्गों और सुनसान स्थानों पर घूमकर रेकी करते थे। राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने के लिए चिन्हित करते थे। मौका मिलते ही मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनकर बाइक से फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे एक महिला शौच के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर कानपुर की ओर भाग निकले। महिला की सूचना पर 7 अक्टूबर को कल्याणपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 220/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना के बाद कल्याणपुर पुलिस ने जांच-पड़ताल, सुरागसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने वारदात में सामने आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह, निवासी पुरानी बिंदकी, हाल पता ग्राम पहूर थाना कल्याणपुर, विवेक सिंह पुत्र मनीष सिंह, निवासी ग्राम पहूर और आदित्य प्रताप सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी ग्राम पहूर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मोटरसाइकिल से हाईवे, दूसरे मार्गों और सुनसान स्थानों पर घूमकर रेकी करते थे। राहगीरों और विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनकर बाइक से फरार हो जाते थे। वारदात से मिले सामान और रकम को आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और जामातलाशी में दो अन्य एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन यादव, आरक्षी प्रेम सागर और कांस्टेबल विकास कुमार कनौजिया शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *