Breaking News

रक्षाबंधन पर लखनऊ बस अड्डों में उमड़ी बहनों की भीड़, फ्री यात्रा के बीच सीट के लिए मारामारी

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधने के लिए घर जाने वाली महिलाओं की भीड़ लखनऊ के बस अड्डों पर उमड़ पड़ी है। परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने के कारण यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। खासकर पूर्वांचल जाने वाली बसें आते ही यात्रियों से भर जा रही हैं।

कई महिला यात्रियों ने बताया कि वे आधे से एक घंटे तक बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बस पहुंचते ही उसमें सीटें भर जा रही हैं। कुछ यात्रियों ने बस में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं मिलने पर उन्हें वापस उतरना पड़ा।

27 अगस्त से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। त्योहार पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लखनऊ क्षेत्र में 978 बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी की है। गोरखपुर, आजमगढ़, गोंडा और बहराइच जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली और कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

978 बसों से बढ़ाए जाएंगे फेरे

क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार लखनऊ क्षेत्र में 978 बसें संचालित हो रही हैं। रक्षाबंधन के दौरान इन बसों के अतिरिक्त फेरे कराए जाएंगे, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार न करना पड़े।

पिछले रक्षाबंधन पर करीब 3.5 लाख महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी। उनके साथ करीब एक लाख सहवर्ती यात्री भी योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों में शामिल थे। इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने की उम्मीद है।

बस में सीट नहीं मिली तो निजी वाहन का सहारा

बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि मुफ्त यात्रा की वजह से बसों में काफी भीड़ है। आने वाली ज्यादातर बसें पहले से ही यात्रियों से भरी हुई पहुंच रही हैं। कई महिलाओं को सीट के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि अगर समय पर बस नहीं मिली तो उन्हें मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। परिवहन निगम की ओर से भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रक्षाबंधन पर घर जाने वाली बहनों को परेशानी कम हो।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन, राहगीरों को बांटी एक-एक किलो चीनी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *