मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 6 बच्चों की मौत के बाद भोपाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. दोनों कफ सिरप कोल्ड्रिफ (Coldrif) और नेक्सट्रॉस डीएस (Nextro-DS) कफ सिरप बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बातचीत में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया- भोपाल में दोनों कफ सिरप रहेंगे प्रतिबंध. स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी सप्लाई नहीं होती. निजी मेडिकल स्टोर्स पर जांच अभियान चलाया जाएगा. आईसीएमआर टीम जांच करेगी.
छिंदवाड़ा जिले के परासिया और आसपास के इलाकों में रहस्यमयी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है. पिछले 23 दिनों में 6 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं. मौतों की वजह बच्चों की किडनी फेलियर बताई जा रही है. संदेह जताया रहा है कि जिन बच्चों को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत पर कफ सिरप दिया गया था, उसी से उनकी किडनी धीरे-धीरे फेल हो गई.
News Wani
