एक चौराहे का नाम वंदे मातरम रखने की उठी मांग

– विश्व हिंदू महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
– डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जनपद के एक प्रमुख चौराहे का नाम वंदे मातरम चौराहा घोषित किए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। संगठन का कहना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी भावना का प्रतीक है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में भेजे गए पत्र में बताया गया कि वंदे मातरम गीत ने आजादी की लड़ाई में लाखों देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति का संचार किया था। संगठन का मानना है कि जनपद के किसी प्रमुख चौराहे को यह नाम दिए जाने से नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और बलिदानियों की याद से जोड़ने का अवसर मिलेगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित वंदे मातरम् चौराहा को तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक, भारत माता के चित्र एवं देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान राष्ट्रीय गौरव और प्रेरणा का केंद्र बन सके। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रागिनी सिंह, अजय गुप्ता, शिवम सोनी, अभिनव यादव, शालिनी गुप्ता, अभय कुमार भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *