फतेहपुर। प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने एक दबंग युवक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में पीड़ित प्राइवेट एंबुलेंस चालक विजय पुत्र स्व. जगदीश, निवासी नई बस्ती रेडइया, आबूनगर ने बताया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चालक है। बीती 9 सितंबर को वह आबूनगर पुलिस चौकी के समीप खड़ा था। इसी दौरान मुराइनटोला मोहल्ले का रहने वाला आमिर वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
पीड़ित का आरोप है कि आमिर ने न केवल उसके साथ अभद्रता की, बल्कि उसे जान-माल की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर पुलिस चौकी के कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके सामने भी आमिर ने गाली-गलौज की।
एंबुलेंस चालक विजय ने आरोप लगाया कि आमिर दबंग किस्म का व्यक्ति है और वह पुलिस का भी भय नहीं मानता। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
News Wani
