Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम ने ली बैठक

– समीक्षा कर दिए आवष्यक दिषा-निर्देष

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी, सीएमएस पी0के0 सिंह, डीपीएम लालचंद्र गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित समस्त एमओवाईसी, खंड विकास अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ की ओडीओपी गैलरी में चमकी फतेहपुर की विरासत, लोहे की कलाकृति से दिखेगा बावनी इमली का गौरवशाली इतिहास

फतेहपुर। जिले की ऐतिहासिक धरोहर बावनी इमली अब लौह कला-कृति के रूप में राजधानी लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *