डीएम ने खागा तहसील का किया निरीक्षण

– पुराने वादों के निस्तारण व रिकार्ड के बेहतर रख-रखाव के निर्देश
– खागा तहसील का निरीक्षण करतीं डीएम।
फतेहपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को खागा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों, न्यायालयों और अभिलेखों की गहन जांच करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। डीएम ने नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट समेत कई शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के बड़े बकायेदारों से संबंधित फाइलों को देखा और उनके निस्तारण की प्रगति पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पत्रावलियों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से धारा-67 के पुराने वादों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य मामलों में भी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील के सभी पटलों का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे। तहसील परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया, हालांकि कुछ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद

About NW-Editor

Check Also

सीओ कार्यालय पहुंचे एसपी, अभिलेखों की परखी हकीकत

– लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण व जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के निर्देश – सीओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *