Breaking News

एफआरएस के जरिए पोषाहार का शत-प्रतिशत कराएं वितरण: डीएम

– अभियान चलाकर बच्चों की हाइट व वेट की कराएं माप
– जिला पोषण समिति की डीएम ने ली समीक्षा बैठक
– बैठक में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य।
फतेहपुर। जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कार्यक्रम विभाग से संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री, महिलाओं, बच्चो को पोषण का वितरण ससमय एफआरएस के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराया जाये। विजयीपुर, खजुहा, एफआरएस के माध्यम से पोषाहार के वितरण की प्रगति धीमी पाए जाने पर सम्बन्धित सीडीपीओ चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी संकेतांको से संतृप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर ससमय फीड कराए। मलवां, विजयीपुर, धाता, हंसवा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल की प्रगति धीमी पाए जाने पर सम्बन्धित सीडीपीओ का वेतन जब तक आहरित न किया जाए जब तक पीएफएमएस पोर्टल पर फीडिंग शत प्रतिशत न हो जाए, साथ ही किस कारण से फीडिंग नहीं हो पाई का कारण बताए, के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करे। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चो का चिन्हांकन करते हुए बच्चों को समय से पोषाहार व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए और निगरानी बनाए रखें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकार 15 दिनों में सभी परियोजनाओं में सम्बन्धित क्षेत्र के सभी बच्चों का हाइट, वेट की माप, सही से कराई जाय एवं रिपोर्ट से भी अवगत कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा: आदित्य

– भाजपा को बदनाम करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए परिवार को बनाया निशाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *