Breaking News

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद

– अधिकारियों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश
– सदर कोतवाली परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।
फतेहपुर। जनपद में माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। थाना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक स्वयं मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पारिवारिक विवादों तथा अन्य शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच करने तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने अपने-अपने थानों पर पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। थाना समाधान दिवस के माध्यम से आम नागरिकों को न्याय दिलाने और उनकी शिकायतों का मौके पर समाधान कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस पहल से लोगों में भरोसा बढ़ा है कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण होगा।

About NW-Editor

Check Also

वृद्ध की संदिग्ध मौत पर एसपी ने देखा घटनास्थल

– अधीनस्थों को निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश – घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *