Breaking News

युवती के लापता होने से हड़कंप, नकदी-जेवर लेकर जाने का आरोप

– धर्म परिवर्तन की आशंका पर गरमाई सियासत
– थाने पर तहरीर सौंपता प्रतिनिधिमंडल।
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के हरनाव गांव में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही युवती के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात लेकर जाने की बात भी कही गई है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हरनाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना असोथर में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक अपने प्रभाव में लेकर कहीं ले गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि युवती घर से नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे युवक के घर जानकारी लेने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकियां भी दीं। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष असोथर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर युवती की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और अवैध निर्माण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। थानाध्यक्ष असोथर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

वृद्ध की संदिग्ध मौत पर एसपी ने देखा घटनास्थल

– अधीनस्थों को निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश – घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *