Breaking News

डा. फारूकी बने शाप एण्ड विन योजना के लकी ड्रा विजेता

– हरिओम ज्वैलर्स के संस्थापक व डायरेक्टर ने प्रदान की स्कूटी की चाभी
– विजेता को स्कूटी की चाभी प्रदान करते संस्थापक हरिओम रस्तोगी।
फतेहपुर। शहर के चौक बाजार स्थित हरिओम ज्वैलर्स में किसना डायमंड ज्वैलरी द्वारा चलाई जा रही शाप एण्ड विन योजना के अंतर्गत लकी ड्रा का आयोजन शोरूम पर किया गया। लकी ड्रा के विजेता डा. फारूकी रहे। जिन्हें हरिओम ज्वैलर्स के संस्थापक हरिओम रस्तोगी एवं डायरेक्टर मोनू रस्तोगी ने बधाई दी और स्कूटी की चाभी प्रदान की। हरिओम ज्वैलर्स के प्रोपराइटर मोनू रस्तोगी ने बताया कि किसना डायमंड ज्वैलरी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी डायमंड ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है। जिसने हमेशा अपने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस स्कीम के तहत अपने ग्राहकों को हर पच्चीस हजार की खरीद पर स्कूटी एवं बम्पर ड्रा में कार जीतने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जो कंपनी के मिशन हर घर किसना के लक्ष्य को पूरा करने का एक प्रयास है। किसना डायमंड ज्वैलरी के एरिया सेल्स मैनेजर मनीष श्रीवास्तव एवं स्टेट हेड विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से विजेता को बधाई दी एवं उपस्थित ग्राहकों का किसना डायमंड ज्वैलरी ब्रांड पर अपना विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया। लकी ड्रा में आए हुए सभी ग्राहकों को हरिओम ज्वैलर्स एवं किसना डायमंड ज्वैलरी के सौजन्य से पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों में डा. नवनीत, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति प्रवीण एवं भारी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति को मिला नया कार्यालय, 31 अगस्त से शुरू हुआ संचालन

फतेहपुर। किशोरों व बच्चों से जुड़े मामलों के निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *