Breaking News

रामगढ़ की पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला DRDO इंजीनियर, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पतरातू वैली (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड भूइंया टोली निवासी कमल किशोर महतो 35 वर्ष पिता प्रभु महतो का शव मंगलवार की सुबह घर के ही नजदीक पहाड़ी पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया। कमल किशोर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बेंगलुरु में बतौर अभियंता कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि वह अपने पत्नी को दो बेटों के साथ बीते 19 अप्रैल को अपने गांव तालाटांड आया था।

कमल के पिता प्रभु महतो ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रह रहा था। जिसके कारण उसे नींद नहीं आने की शिकायत रह रही थी। साथ ही यह भी कहा कि कमल ने बुधवार को अपने इलाज के लिए रांची में चिकित्सक से समय भी ले रखा था।

वहीं ग्रामीणों ने रात 11 बजे कमल क़ो घर के बाहर टहलते देखा था। देर रात तक घर नहीं लौट के बाद परिजनों ने कमल की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को सुबह फंदे से झूलता कमल किशोर का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पतरातू पुलिस को दी गई। जिसके बाद पतरातू पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल करने के बादशव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

रांची से दिल्ली जा रहा था विमान, टेकऑफ के 20 मिनट बाद टूटा संपर्क : 7 की मौत

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *