चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, अधिकारियों ने धर्मगुरुओं को दी बधाई
महोबा। जिले में ईदुलअजहा का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयो ने नये नये कपडे़ पहनकर ईदगाह के अलावा विभिन्न मस्जिदों में जाकर पाकीजगी के साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद आपसी भाईचारा और मुल्क की तरक्की व अमन चैन के लिये दुआयें मांगी गई। दुआ के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारक बाद दी। ईदुल्अहा की नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
शहर की शाही मस्जिद में ईदुलअजहा की नमाज सुबह 7.15 बजे हाफिज हनीफ साहब ने पढाई। 7.30 बजे ईदगाह में काजी ए शहर सैयद आफाक हुसैन ने 7ः45 बजे ही मकनियापुरा की जमा मस्जिद में हाफिज आबिद साहब ने, 7.30 बजे शहर की जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल खालिक ने एंव सुबह 8ः00 बजे नूरानी मस्जिद में कारी सलीम साहब व चैसियापुरा की मस्जिद में कारी मुईन के अलावा शहर के मुहल्ला भटीपुरा, समदनगर सहित विभिन्न मस्जिदों में ईदुलअजहा की नमाज निर्धारित समय के मुताबिक अदा की गई। नमाज दौरान उलेमाओं ने खुतबा पढ़ते हुए इस्लाम में कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल के अल्लाह के प्रति सर्वोच्च समर्पण और त्याग की याद दिलाता है। नमाज के बाद देश में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए हजारों लोगों ने एक साथ दुआएं मांगीं।
नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इदुल अजहा की नमाज दौरान अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की शाही मस्जिद, नूरानी मस्जिद, जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। ईदगाह के बाहर हिंदू मुस्लिम भाइयों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईदुलअजहा की नमाज के बाद लोगों ने अपने अपने घरों व अन्य स्थानों में कुर्बानियां कराई। नमाज के बाद से कुर्बानी का शुरु हुआ सिलसिला शाम तक चलता रहा। हाफिज मौलानाओं आलिम कारी ने दुआ पढकर कुर्बानी कराई। कुर्बानी के बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों में कुर्बानी का गोस्त बांटा। कुर्बानी के गोस्त के वितरण के दौरान यह विशेष ख्याल रखा गया कि इसे गरीबों को ही दिया जाये। वहीं कुछ लोगां ने वितरण करने के बाद अपने अपने फ्रिज में भी रख लिया।
ईदुल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातवारण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह प्रशानिक अमले केसाथ शहर की ईदगाह पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नमाज के बाद अधिकारियों ने ने धर्मगुरूओं और आम नागरिकों से भेंट का पर्व की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से समूचे जिले को 3 सुपर जोन, 10 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया था, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अपर जिलाधिकारी कुमार पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और एसपी शशांक सिंह ने ईदगाह मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के बाद नगर पालिका की मुस्तैदी के बीच शासन की निर्धारित गाइड लाइंस के तहत ही निर्धारित स्थलों पर कुर्बानी की रस्म को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।
News Wani
