Breaking News

*धूं-धूं कर जले चार आशियाने; मंडप सजने से पहले खाक हुआ बेटी के दहेज का सामान*

तेज हवाओं के कारण एक के बाद एक चार घरों में फैली आग, ग्रामीणों में कोहराम

 

 

महोबा। थाना कबरई क्षेत्र के बीला दक्षिण गांव में लगी आग ने चार मकानों को अपनी गिरफ्त ले लिया। तेल हवाओं के चलते से एक के बाद एक मकान में आग लगने से मकानों में रखा घरेलू, इलेक्ट्रानिक सामान सहित एक पीड़ित के मकान में रखा बेटी के दहेज का कीमती सामान भी जलकर बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे अन्य आसपास के मकान जलने से बच गए। पीड़ितों ने सूचना के बाद भी दो घंटे देरी से दमकल विभाग की टीम के घटना स्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया है।

बीला दक्षिण गांव में अनाचक एक मकान में आग लग गई। धीरे धीरे आग तेज हवाओं के संपर्क में आने से और तेज होते हुए एक के बाद एक तीन और मकानों तक पहुंच गए, जिससे चारो मकान जलने लगे। आग की लपटे और धुआं देखकर पीड़ित गृहस्वामियों और परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को एकत्र कर आग बुझान ने प्रयास करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी। गृहस्वामी रवि वर्मा, घनश्याम वर्मा, सुरेश और विनीता ने बताया कि विभाग की गार्डी लगभगर दो घंटे देरी से पहुंची थी, तब तक ग्रामीणों ने हैंडपंप और पास के नालों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

कबरई थाने से पहुंची छोटी दमकल गाड़ी और महोबा मुख्यालय से आए बड़े वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में चारों परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, कूलर, पंखे और बक्से पूरी तरह नष्ट हो गए। इस घटना में लगभग 7 से 8 लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़िता विनीता की बेटी की शादी होने वाली थी, जिसके दहेज का कीमती सामान और एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर नुकसान का आकलन करते हुए आगजनी से हुए नुकसान का पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दे रही है।

About NW-Editor

Check Also

*महोबा में सपा प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का विवादित बयान, पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी*

महोबा। जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *