Breaking News

*तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, डूबे बुजुर्ग का शव 24 घंटे बाद बरामद*

महोबा। कस्बा चरखारी के मलखान तालाब में नहाने गए एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिवार के लंो ढूंढते हुए तालाब किनारे पहुंचे जहां पर बुजुर्ग की मोपेड, कपड़े और मोबाइल मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए गोताखोर की मदद से दूसरे दिन करीब तीन बजे बुजुर्ग का शव तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कस्बा चरखारी के मोहल्ला नवादा निवासी अब्दुल रऊफ खान (70) सुबह अपनी मोपेड से मलखान तालाब में नहाने जाने की परिजनों से बात कहकर बुधवार की दोपहर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनके पुत्र मंजू ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम तक न पहुंचने पर परिजनों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू करते हुए मेला मैदान के सामने स्थित मलखान तालाब के किनारे पहुंचे, तो वहां उसके पिता की मोपेड, कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़े मिले। इन वस्तुओं को देखकर परिजनों को तालाब में बुजुर्ग के डूबे जाने की आशंका हुई, तो तत्काल इसकी सूचना चरखारी कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक रस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण गुरूवार को दोबारा गोताखोरों की टीम पानी के अंदर लगातार तलाश कर रही हैं और जाल डालकर भी बुजुर्ग को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा समय होने के कारण गोताखोरों को रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना करने के बाद बुजुर्ग का शव बरामद किया। शव देखते ही परिजनों में रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। बकरीद के पर्व से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे से पीड़ित परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About NW-Editor

Check Also

*अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न*

*महोबा* तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *