Breaking News

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम कर रहे 57 वर्षीय अधेड़ को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव निवासी सुखराम का पुत्र शंकर अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी जब घरवालों को हुई तो वे उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही शंकर ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *