Breaking News

पीएमजीएसवाई सड़क की हालत पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों ने गड्ढों और जलभराव की बताई समस्या

खागा, फतेहपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बुढ़वन, बरकातपुर, अल्लीपुर भादर और प्रेमनगर मार्ग को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर जाने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

बताया जाता है कि करीब 12.390 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 21 मई 2022 को लगभग 1286.37 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। सड़क के वर्ष 2027 तक अनुरक्षण के लिए भी 119.65 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमनगर कस्बे से शोगदमऊ और अल्लीपुर भादर पेट्रोल पंप के आसपास सड़क की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोग चोटिल भी हो रहे हैं।

वहीं, एक्सईएन दिवाकर यादव ने बताया कि पिछले महीने ही सड़क की मरम्मत करा दी गई है। वर्तमान में सड़क पर कोई गड्ढा नहीं बचा है। यदि कहीं छोटी-मोटी समस्या है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के दावों और विभाग के स्पष्टीकरण के बीच सड़क की वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति की दोबारा जांच कराकर आवश्यक सुधार कराया जाना चाहिए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *