बहुआ, फतेहपुर। ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए जागरूक किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और संतुलित उर्वरक प्रयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह एवं कुंवर सेन गंगवार ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, बीज शोधन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खरीफ फसलों में रोग और कीट प्रबंधन को लेकर भी किसानों का ध्यान आकर्षित किया।
विषय वस्तु विशेषज्ञ निहाल कुरैशी ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से मक्का समेत खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि तकनीकी जानकारी के सही इस्तेमाल से खेती की लागत घटाने के साथ उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
एडीओ एजी सुशील पाल एवं बीपीएम महेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंदन सिंह एवं ब्लॉक महामंत्री अखिलेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान एडीओ एजी असोथर धर्मेंद्र राजपूत, राजकीय कृषि गोदाम बहुआ प्रभारी रोहित पटेल, अखिलेश सिंह, स्वदेश कुमार, अनिल कुमार, अनिरुद्ध सिंह, अजय प्रताप सिंह, सत्यजीत, रामू कुमार, रणजीत सिंह, विनीत कुमार प्रजापति, रामखेलावन पाल समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
News Wani
