Breaking News

फतेहपुर में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 12 मुकदमों का आरोपी मुठभेड़ में घायल

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी साहिल कुरैशी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 19/20 अगस्त की रात थरियांव पुलिस पश्चिमी बाईपास थरियांव से जयसिंहपुर जाने वाले मार्ग के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ, निवासी तजरावां, थाना हुसैनगंज के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 1,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार साहिल कुरैशी थाना थरियांव में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 63/2026 में धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 317(4), 317(5), 61(2) बीएनएस के मामलों में प्रकाश में आया था।

पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की तो उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में अब तक 12 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *