Breaking News

बेटी राध्या के जन्मदिन को बनाया खास, पिता राजेश कुमार ने पहली बार रक्तदान कर पेश की मिसाल

फतेहपुर। नवरात्रि के पावन पर्व और बेटी राध्या के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए राजेश कुमार ने सोमवार को मानस रक्त केंद्र में पहली बार स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने और लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

राजेश कुमार ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य नागेंद्र सिंह से संपर्क कर रक्तदान करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह नागेंद्र सिंह के साथ मानस रक्त केंद्र पहुंचे और रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों और त्योहारों पर रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान दिया जा सकता है। रक्तदान करने के बाद रक्त केंद्र प्रभारी अमन यादव ने राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इसके बाद नागेंद्र सिंह ने बेटी राध्या से केक कटवाकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, नागेंद्र सिंह, अंशु पटेल, मानस रक्त केंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, अमन यादव और लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क पार कर रही नीलगाय से भिड़ी बाइक, सवार हामिद घायल

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास ईदगाह के निकट सड़क पार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *