Breaking News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने वॉटर टैंकर को झण्डी दिखाकर किया रवाना

फतेहपुर। पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में सांसद निधि से निर्मित दो वॉटर टैंकर का हरी झंडी दिखाकर नगरवासियों को समर्पित किया। इन वाटर टैंकरों के माध्यम से इस गर्मी के मौसम में लोगों को नगर पालिका के जरिए अलग-अलग मोहल्ले में पानी सप्लाई की जा सकेगी। इस दौरान पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे। इस अवसर पर सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, सुनील गुप्ता, अतीश पासवान, सभासद दीपक मौर्या, भाजपा नेता अखिलेश पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, प्रदीप बाजपेई, पूव ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, शिव प्रताप, कुलदीप भदौरिया, डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, ऐश्योर सिंह चन्देल, उदय प्रताप सिंह, सुशीला मौर्या, संगीता द्विवेदी, राजेन्द्र निषाद, योगेन्द्र, सावन गुप्ता, पनगर पालिका के विजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आस्था का सैलाब: 1100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, गंगा-यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर। जिले में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *