Breaking News

चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप कर मोहाली में विदेशी युवती के साथ किया गैंगरेप: इनकार करने पर हाथ-पैर बांधकर पीटा

मोहाली में एक विदेशी युवती के साथ कथित गैंगरेप और जबरन देह व्यापार कराने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चंडीगढ़ में दोस्ती के बाद युवती को बहाने से अपने साथ ले जाया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर प्रताड़ित किया और मोमबत्ती से जलाया।

बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपियों के दबाव में देह व्यापार करने से इनकार किया था, जिसके बाद उसके साथ हिंसा की गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *