Breaking News

बीरभूम में TMC के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी ने लगाई फांसी, पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को कार्यालय से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आशीष बनर्जी ने भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी काम के बदले पैसे नहीं लिए। नोट में रेत टेंडर, TRDA से जुड़े काम, प्लान पास कराने, NOC और चेक से संबंधित मामलों का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया और राजनीति में आने पर अफसोस जताया।

एक दिन पहले घर के पास फहराया था तिरंगा

आशीष बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने घर के पास तिरंगा फहराया था। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। परिवार के मुताबिक, उस समय तक उनके व्यवहार में किसी तरह की असामान्यता नजर नहीं आई थी।

उनके भाई प्रशांत बनर्जी ने बताया कि पार्टी कार्यालय के दरवाजे से रस्सी दिखाई देने के बाद परिवार को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पांच बार विधायक रह चुके थे आशीष बनर्जी

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से 2001 से 2021 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। वे ममता बनर्जी सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके थे और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे थे। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने 2 जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को पार्टी का सामान्य सदस्य बताया था।

भाजपा और TMC नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत बताई और यह सवाल उठाया कि यह आत्महत्या है या हत्या। वहीं TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आशीष बनर्जी को ईमानदार और सम्मानित जनसेवक बताते हुए उनके कथित अंतिम नोट में लगाए गए बदनाम करने के आरोपों की जांच की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

बंगाल में आतंकी नेटवर्क पर STF का शिकंजा, जैश मॉड्यूल से जुड़े तीसरे संदिग्ध की गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य में सक्रिय संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *