Breaking News

फतेहपुर में छात्र से मारपीट का आरोप, घायल बच्चे को न्याय दिलाने के लिए नानी ने अधिकारियों से लगाई गुहार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा निवासी भानुमती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा तीन के छात्र के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भानुमती ने बताया कि उनका नाती अर्पित राम प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर, मिठनपुरा में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक रंजीत छोटे-छोटे बच्चों से जबरन काम कराते हैं। अर्पित से भी अक्सर काम कराया जाता था।
आरोप है कि शिक्षक ने अर्पित से कुर्सी लाने को कहा। कई बार कुर्सी लाने के बाद जब बच्चे ने दोबारा कुर्सी लाने से इनकार कर दिया, तो शिक्षक गुस्से में आ गए और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में बच्चे का सिर फट गया।
घायल अवस्था में घर पहुंचे अर्पित ने अपनी नानी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भानुमती विद्यालय पहुंचीं, जहां आरोप है कि शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता की।
पीड़िता ने मामले में दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सदर विधायक और देवीगंज वार्ड पार्षद सुनील गुप्ता को भी शिकायती पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय दिलाने की मांग की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *