Breaking News

सोना हुआ महंगा या सस्ता? अपने शहर का लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट चेक करें

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10.30 बजे के आसपास सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। ऐसा माना जा रहा है कि सोने में यह गिरावट पीएम मोदी के हालिया बयान के बाद आई है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल लोगों को सोना खरीदना बंद कर देना चाहिए। सरकार का माना है कि भारत के पास पहले से ही सोने की अच्छी खासी मात्रा है।

Gold Price Today: कितनी आई सोने में गिरावट?

सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,108 रुपये चल रही है। इसमें 422 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,51,892 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,434 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?

सुबह 10.42 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,62,333 रुपये चल रहा है। इसमें 41 रुपये प्रति किलो की तेजी है। ये तेजी काफी सुस्त दिखाई दे रही है। चांदी ने अब तक 2,61,903 रुपये प्रति किलो का लो और 2,64,922 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

 

About NW-Editor

Check Also

₹3 से ₹13 पार: इस पेनी स्टॉक ने एक महीने में 89% और 5 साल में 270% रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया!

Captain Pipes Share Price: कैप्टन पाइप्स लिमिटेड के शेयर ने एक महीने में 89% और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *