Breaking News

$80 पर फिसला क्रूड ऑयल, US-ईरान डील की उम्मीदों के बीच क्या भारत में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के रेट?

कच्चे तेल की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 15 जून 2026 को बड़ी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। अमेरिका ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के कारण बाजार की हालत बदलते दिख रहे हैं। आज सुबह 6.10 बजे WTI क्रूड ऑयल की कीमत 4.73% फिसलकर 80.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 4.05% की गिरावट के बाद 83.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। क्या ग्लोबल मार्केट में आई इस बड़ी गिरावट का असर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर देखने को मिलेगा?

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का कारण

  • कच्चे तेल की कीमतें पिछले दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी है।
  • यह सब अमेरिका और ईरान के बीच के तनाव को खत्म करने की उम्मीद के कारण दिख रहा है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही पश्चिम एशिया के तनाव को खत्म करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
  • ट्रंप ने भी कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इस सप्ताह के अंत तक नाकाबंदी हटाई जा सकती है।
  • प्रेसिडेंट ट्रंप के समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का प्रावधान भी शामिल है।
  • सूत्रों के अनुसार यदि ईरान परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए मान जाता है तो उसे आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा सकता है।
  • पिछले काफी समय से केवल अमेरिका की तरफ से ईरान के साथ समझौते की बात कही जा रही थी लेकिन अब अमेरिका ईरान समझौते पर दोनों पक्षों की तरफ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
  • पश्चिम एशिया तनाव में बदलते हालात का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है।

भारत पर क्या होगा असर?

यदि अमेरिका ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो जाते हैं, प्रमुख जलमार्गों पर जारी दोहरी नाकाबंदी समाप्त हो जाती है, तो यह भारत के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। ऊर्जा की सप्लाई सामान्य हो जाएगी और कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी। जिसे भारत पर बढ़ता आर्थिक बोझ कम होगा।

आज भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत

भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 15 जून 2026 को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस महीने कीमतें नहीं बढ़ाई गई जबकि पिछले महीने चार बार कीमतों में इजाफा हुआ था। यदि US – ईरान डील पक्की हो जाती है तो आने वाले समय में भी भारत में ईंधन की कीमतों में इजाफे की उम्मीद कम रहेगी।

आज भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

(कीमतें रुपये प्रति लीटर में )

शहर का नामपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.4799.82
मुंबई107.8797.83
गुडगाँव102.8095.47
नोएडा102.1295.56
बैंगलोर110.8998.80

About NW-Editor

Check Also

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, लूट शुरू; अखिलेश का भी वार

पेट्रोल, डीजल में 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। प्रमुख शहरों में CNG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *