मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका ईरान के बीच समझौते की बात सामने आने के बाद शेयर बाजार से लेकर क्रिप्टो करेंसी मार्केट तक बड़ा उछाल दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, कमोडिटी बाजार में भी तेजी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा तनाव खत्म करने के पहले ही संकेत दिए जा चुके थे। वहीं पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता पूरी तरह से हो चुका है और इस पर साइन 19 जून को होंगे। तनाव खत्म होने के संकेत मिलते ही रिस्की संपत्तियों में निवेशकों ने पैसा लगाना शुरू कर दिया।
बिटकॉइन की कीमत पर कितना असर हुआ?
अमेरिका ईरान के बीच समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट से क्रिप्टो करेंसी मार्केट में रौनक लौट आई है। 15 जून 2026 को एक बिटकॉइन की कीमत 2.16% की तेजी के बाद $65,812.09 पर आ गई।
इथेरियम में कितना उछाल आया
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी इथेरियम की कीमत सोमवार को 2.52% की तेजी के बाद $1,718.39 पर आ गई। अमेरिका ईरान के बीच समझौते प्रस्ताव की पुष्टि होने के बाद मुद्रास्फीति की आशंकाएं कम हो गई है। क्रिप्टो और इक्विटी जैसे रस की संपत्तियों में तेजी देखने को मिल रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक पर नजर
अब निवेशकों की नजर इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल बैंक रिजर्व की बैठक पर है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद ब्याज दर में कटौती की उम्मीद की जा रही हैं। कल यानि 14 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की घोषणा की। इसके अलावा ईरानी अधिकारीयों ने इसकी पुष्टि की है। यानि 28 फरवरी से जारी तनाव अब 19 जून को डील साइन होने के बाद खत्म हो जाएगा। अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ओपन ओपन कर दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद ही कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 5% की गिरावट रिकॉर्ड हुई।
News Wani
