Breaking News

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने बेटे की हत्या के बाद दी जान

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव एक युवक ने अपने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। दोपहर को पोस्टमार्टम होगा।\

News Article Hero Image

बेटे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक

सट्टे और शराब से परेशान होकर अलग रह रही थी पत्नी

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दयालपुर गांव में रहने वाला सागर सट्टा खेलता था और शराब पीता था। इसलिए उसकी पत्नी अपने छह साल के बेटे और सास-ससुर के साथ पड़ोसी मच्छगर गांव में रहने लगे।

पत्नी के मकान से बेटे को लाने के बाद मार डाला

सागर दयालपुर में अपने मकान में अकेला रहता था। रविवार को वह मच्छगर गांव गया और अपने बेटे को लेकर दयालपुर आ गया। यहां उसने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी जब इनके घर गया तो इस मामले का पता चला। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीण भी हैरान रह गए। पता चला है कि अकेला रहने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

About NW-Editor

Check Also

आतंकी कनेक्शन वाला डॉ. निसार बना फरार, अल फलाह यूनिवर्सिटी ने दी शरण — दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ रहे तार

फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में अब एक और नाम जुड़ गया है। फरीदाबाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *