Breaking News

सोमनाथ मंदिर में पहली बार ‘कुंभाभिषेक’ संपन्न, पीएम मोदी हुए शामिल; देशभर की नजरें समारोह पर

गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2km का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया।

इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर जल चढ़ाया गया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के ऊपर रखा गया था अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे। 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। दरअसल सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।

                             अंदर भगवान शिव का पूजन हुआ, बाहर चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए
जैसे ही मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक पूजन पूरा हुआ और पीएम मोदी ने आरती की। उसी दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

About NW-Editor

Check Also

बादल, बारिश और जल प्रलय! कई राज्यों में बाढ़ का कहर

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *