Breaking News

UP के गोंडा में भीषण सड़क हादसा, SUV ने 9 लोगों को रौंदा; 4 की मौत, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार SUV ने रौंद दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के दिशा निर्देश दिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.. यह हादसा गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास हुआ है.

घायलों की मदद करने गए लोगों को कार ने रौंदा

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दो बाइक की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे, इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क पर घायलों की मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया.

मची चीख पुकार

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए करनैलगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

इस हादसे में गुलशन (25 वर्ष), हसन मोहम्मद (40 वर्ष), इम्तियाज अली, संजय कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं विनय प्रताप सिंह, तबरेज अली, परवेज, अंशुमान और शनि गंभीर रूप से घायल हैं. इधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन समेत जिला प्रशासन व पुलिस अमला अस्पताल पहुंच गया. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी घायलों को समुचित इलाज कराया जा रहा है और मृतक के परिजनों को सहायता के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है.

About NW-Editor

Check Also

सुहागरात से पहले पति की हालत पर उठे सवाल, फिर ससुर ने की बहू से की गंदी बात- ; मामला पहुंचा पुलिस तक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *