Breaking News

रिहायशी इलाके में भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

चीन: दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है.

About NW-Editor

Check Also

नशरा संधू का कहर, 7 रन देकर झटके 6 विकेट; पाकिस्तान सेमीफाइनल में

दुबई। विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *