Breaking News

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डंपर और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत, 3 घायल; हाईवे पर लगा लंबा जाम

उन्नाव: कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार डंपर ने राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा

हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी. दुर्घटना नवाबगंज टोल प्लाजा के पास अजगैन क्षेत्र में हुई. पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का पूरा अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

डंपर-ट्रक भिड़े, चालक की मौत

चालक केबिन में फंस गया और उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतक चालक की पहचान जीतू के रूप में हुई है, जो कानपुर के बिधनू का निवासी था. घायलों में डंपर का क्लीनर और दो अन्य यात्री शामिल हैं. घायलों की पहचान मोहम्मद शादाब और आमिर के रूप में हुई है. दोनों बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही अजगैन पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस की मदद से घायलों को केबिन से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज ले जाया गया.

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया. एक व्यक्ति को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था. तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों की हालत नाजुक है.  दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे दोनों तरफ से बंद हो गया. ट्रकों, बसों और निजी वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्री घंटों इंतजार करते रहे. कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का शिकार हुए. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर और ट्रक को हाईवे से हटाया. करीब दो घंटे की लगातार कोशिश के बाद यातायात को सामान्य किया जा सका.

प्रशासन का बयान

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और खड़े ट्रक को सही तरीके से पार्क न करने को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों वाहनों के कागजात जब्त कर लिए हैं.

About NW-Editor

Check Also

छात्रा का गुस्सा फूटा: मनचले को सड़क पर घसीटा, थप्पड़-जूतों से किया स्वागत

  यूपी के उन्नाव जिले में उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *