Breaking News

हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा ग्रुप की ओर से इफ़्तार पार्टी का हुआ आयोजन

-मुल्क की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं

बांदा। रमज़ान का आख़िरी अशरा चल रहा है इस्लाम में रोज़ादारो को रोज़ा इफ्तार कराना इस्लाम धर्म में बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है और आख़िरी अशरे में लोग अधिक से अधिक रोज़दारो को रोज़ा इफ्तार कराकर कर पुण्य कमाना चाहते है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए 24 वे रमज़ान को हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा ग्रुप की पूरी टीम की ओर से अलीगंज में एक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन ग्रुप के पदाधिकारियों, सदस्यों और अलीगंज के कुछ साथियों द्वारा मिलकर किया गया और रोज़दारो को रोज़ा इफ़्तार कराया गया और मुल्क की खैर और सलामती की दुआएं मांगी गई। इफ्तार पार्टी में आए मेहमानो में हाजी गुलाम मुस्तफा,कमाल भाई, सैयद सादिक अली,डॉ सीबू नियाज़ी,वसीम उल्लाह एड0, आसिफ खान बीजेपी नेता, अरशद निजामी, अरशद भाई, गुड्डू भाई क्रेशर,अच्छे मियां, मुशीर अहमद ,बलवन खान,मेराज कादरी, इरशाद हुसैन, मौलाना बरकत रब्बानी, मौलाना रिज़वानुल हसन,ईमान जाहिद, मुख्तार,अज़हर, सैयद आबिद अली, राहत बक्स आदि मेहमानों ने इफ़्तार में शिरकत की और आयोजक समिति हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन अलीगंज बांदा ग्रुप की पूरी टीम ने इफ्तार में आए हुए रोज़दारो का शुक्रिया अदा किया।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *