Breaking News

मुंबई के घाटकोपर में पहाड़ी का मलबा घरों पर गिरा, 6 की मौत; संकरी गलियों में रेस्क्यू अभियान जारी

मुंबई। घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में बुधवार सुबह बारिश के बीच पहाड़ी से मिट्टी और मलबा खिसककर कई घरों पर जा गिरा। हादसा सुबह करीब 3:48 बजे गौसिया चाल में हुआ। हादसे के समय ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे। घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मलबे में 3 से 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, फंसे लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए विशेष विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

घटनास्थल तक पहुंचने वाली गलियां बेहद संकरी हैं। रास्ता करीब 3 से 3.5 फीट चौड़ा होने के कारण भारी मशीनरी मौके तक नहीं पहुंच पा रही है। बचावकर्मी पहले व्रेकर की मदद से मलबा तोड़ रहे हैं और फिर उसे बाल्टियों के जरिए हाथ से बाहर निकाला जा रहा है। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में अधिक समय लग रहा है।

हादसे में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे बने घरों पर गिर गया, जिससे कई दो मंजिला मकान भी क्षतिग्रस्त होकर ढह गए। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 वर्षीय सोहेल अंसारी के सिर और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी की पीठ में चोट आई है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं।

घटना के बाद NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए प्रत्येक को 50 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। प्रशासन के मुताबिक राहत और बचाव अभियान अभी जारी है।

About NW-Editor

Check Also

नव शक्ति दवाखाना मामले में नया मोड़! बंद होने के बाद फिर शुरू करने की तैयारी? सोशल मीडिया स्टोरी ने खड़े किए सवाल

संवाददाता सैयद समीर हुसैन ————————– नवी मुंबई के नेरुल स्थित शिरवणे गांव से सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *