Breaking News

काम से लौट रही महिलाओ की ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत 6 लोगों की हुई मौत, 6 घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा सतवार एक्स रोड पर रात करीब 8 बजे हुआ, जहां एक ऑटो-रिक्शा की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, ऑटो में ड्राइवर के अलावा 11 महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाएं कर्नाटक के बीदर की रहने वाली कृषि मजदूर थीं और काम खत्म करने के बाद घर लौट रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ऑटो चालक समेत पांच महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को जहीराबाद और संगारेड्डी के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

कुछ दिन पहले भी हुआ था सड़क हादसा

इससे पहले 10 अगस्त को तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक सड़क हादसे में 47 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, हैदर्शाकोट इलाके में XUV ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद XUV चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

प्रिंसिपल के घर कुर्सियां ढुलवा रही 4 छात्राएं चलते ऑटो से गिरीं एक की मौत;

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी रेजिडेंशियल गुरुकुल स्कूल की 4 छात्राएं चलते ऑटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *