Breaking News

पिता की हत्या कर शव के टुकड़े किए: बेटे-बेटी को फांसी, मां को उम्रकैद की सजा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने 2019 में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सोमवार (8 जून) को उसके बेटे और बेटी को मृत्युदंड सुनाया, जबकि उसकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.  मृतक के परिजनों पर आरोप है कि 70 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके परिवार के सदस्यों ने पेंशन लाभ हासिल करने के लिए की थी. उन्होंने उनके भोजन में जहर मिलाकर उन्हें खिलाया और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे घर में बाल्टियों में भरकर रख दिया, क्योंकि आरोपी परिजन मृतक के शव को ठिकाने नहीं लगा पा रहे थे.

कोर्ट ने मृतक के परिजनों को सुनाई सजा: मल्काजगिरि स्थित न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाया और मृतक के बेटे (47) और बेटी (36) को मौत की सजा सुनाई, जबकि मृतक की पत्नी (65) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिस व्यक्ति की हत्या की गई वह 2000 तक मालगाड़ी चालक के रूप में कार्यरत था और उसने चिकित्सा कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

पेंशन और घर पर कब्जा करने के लिए परिजन की हत्या: तीनों आरोपियों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की पेंशन और घर पर कब्जा करने के लिए उनकी हत्या की साजिश रच डाली. हालांकि घर से दुर्गंध आने के बाद 18 अगस्त, 2019 को कुछ स्थानीय निवासियों ने शक होने पर घर में प्रवेश किया तो उन्हें वहां मानव अवशेष मिले, जिसकी बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को 21 अगस्त, 2019 को गिरफ्तार कर लिया था.

तेलंगाना से सामने आई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पैसों और प्रॉपर्टी के लालच में आज इंसान इतना अंधा हो गया कि लालच में वो अपनों का खून बहाने में भी हिचक नहीं रहा है. इस घटना से सबक लेते हुए बतौर समाज हम सभी को आत्ममंथन करना होगा कि चंद पैसों की खातिर अपनों की हत्या करना कहां तक जायज है.

About NW-Editor

Check Also

मनोवैज्ञानिक एवं पशु अधिकार कार्यकर्ता

*लेखिका: विनिता धवन* तेलंगाना में लगभग 500 आवारा कुत्तों को ज़हरीले इंजेक्शन देकर मार दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *