सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे. एक महिला एक कार के बोनट पर लटकी हुई है और ट्रेन काफी स्पीड में चल रही है. ये वीडियो बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवरहा चौराहे का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, देर शाम गोदावरी नामक महिला ने अपने पति नेत्रपाल को गांव की ही एक लड़की के साथ देखा. लड़की उसके साथ कार में थी, वो कथित तौर पर उसके पति की गर्लफ्रेंड थी.
पति ने नहीं रोकी कार
महिला पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए चलती गाड़ी के सामने आ गई लेकिन उसके पति ने गाड़ी रोकने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी. महिला ने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीमी होने का फायदा उठाया और उसके बोनट पर छलांग लगा दी. महिला कई मीटर तक कार से घिसटती रही. राहगीरों ने बाइक कार के आगे लगाई, तब उसने कार रोकी.
महिला ने लड़की को पकड़ा
वहीं इसके बाद एक और वीडियो सामने आई, जिसमें वो महिला लड़की को पकड़ लेती है. इसके बाद पति अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए सामने आता है. वहीं मौके पर भी भीड़ जुट जाती है. अब ये पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बरेली पुलिस की तरफ से बयान आया. IPS अंशिका ने इस बारे में बताया कि पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
बोनट पर चढ़ गई कार
बता दें कि बरेली के कटका रमन निवासी नेत्रपाल अपनी प्रेमिका के साथ कार से घूम रहा था. इसी दौरान देवरहा चौराहे पर उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ खड़ी थी. उसने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया. वो पीछे दौड़ी और फूल मंडी के पास स्पीड ब्रेकर के कारण युवक को भी कार धीमी करनी पड़ी, तो वो बोनट पर चढ़ गई. नेत्रपाल ने गाड़ी धीमी करने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी.
भीड़ ने महिला के पति को पीटा
महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने अपनी बाइक कार के सामने लगाई और गाड़ी रोककर उसके पति को पीट दिया. इसी बीच महिला ने भी अपने पति की प्रेमिका को पीटा. लगभग एक घंटे तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर उसका पति प्रेमिका को लेकर भाग गया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
News Wani
