Breaking News

Telangana में सनसनी: प्रपोजल ठुकराने पर सिरफिरे आशिक ने युवती का गला रेता

नई दिल्ली। तेलंगाना के महबूबनगर जिले के जडचेरला कस्बे में 21 वर्षीय युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से युवती को प्रेम संबंध के नाम पर परेशान कर रहा था।

मृतका की पहचान वाई वैष्णवी के रूप में हुई है। वह जडचेरला के एक निजी स्कूल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद वह लगातार उसका पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था।

News Article Hero Image

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की बेरहमी से हत्या (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)

सड़क पर रेता गला

शनिवार को वैष्णवी बस से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने सार्वजनिक जगह पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वैष्णवी को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

प्रिंसिपल के घर कुर्सियां ढुलवा रही 4 छात्राएं चलते ऑटो से गिरीं एक की मौत;

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी रेजिडेंशियल गुरुकुल स्कूल की 4 छात्राएं चलते ऑटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *