Breaking News

“ट्रंप के टैरिफ हमले का जवाब: भारत ने अमेरिका से हथियार सौदा रोका”

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं और टैरिफ भी लगा रहे हैं। अब तक ट्रंप ने भारत के खिलाफ 25+25 यानी 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान कर दिया है। इस बीच खबर आई कि भारत ने भी अमेरिका के खिलाफ कदम उठाया है। खबर आई कि ट्रंप के टैरिफ हमले के बीच भारत ने अमेरिका के साथ हथियारों के सौदे पर रोक लगा दी है। अमेरिका के साथ स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, जैवलिन मिसाइल की डील टाल दी गई है। हालांकि, ये खबर गलत साबित हुई है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, “भारत द्वारा अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी वार्ता रोकने की खबरें झूठी और मनगढ़ंत हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि खरीद के विभिन्न मामलों में मौजूदा प्रक्रियाओं के अनुसार प्रगति हो रही है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते हफ्ते रूसी तेल खरीदने के बदले भारत के निर्यात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद बुधवार को 25 प्रतिशत शुल्क और लगा दिया, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। यह अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है। यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

About NW-Editor

Check Also

ईरान पर डोनाल्ड ट्रम्प का सख्त रुख: ‘गलती की तो होगा जवाबी हमला’, 14-पॉइंट प्रस्ताव पर संशय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *