Breaking News

फतेहपुर में फ्लोर मिलों की सघन जांच, आटे के 5 नमूने लैब भेजे गए

फतेहपुर। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को फ्लोर मिलों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न फ्लोर मिलों का निरीक्षण कर आटे के नमूने एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच में आटे में सेलखड़ी या सफेद पत्थर के पाउडर जैसी किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं मिली। हालांकि गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने मलवां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मारूफ इंटरप्राइजेज, आदित्य फ्लोर मिल, शक्तिमान फ्लोर मिल, शिव शक्ति फ्लोर मिल सहित जिले की कुल नौ फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। जहां आवश्यक पाया गया, वहां तत्काल सुधार भी कराया गया। विभागीय टीम ने गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल पांच आटे के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में निर्धारित मानकों के विपरीत गुणवत्ता या अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चंद्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाहा एवं देवेश मिश्रा शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, घायल मरीज ने इलाज और ऑपरेशन खर्च को लेकर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *