Breaking News

खागा विधायक ने किया सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन

 

खागा, फतेहपुर। खागा विधायक कृष्णा पासवान लगातार क्षेत्र के विकास हेतु प्रयासरत् है। लगातार ग्रामों में सम्पर्क मार्ग से लेकर पुल-पुलिया निर्माण व ग्रामोें का विकास कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को खागा विधायक कृष्णा पासवान ने उकाथू से छीमी सम्पर्क मार्ग (छूटी कड़ी) नव निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने भूमि पूजन करने के साथ ही अपने सम्बोधन में कहा कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा हैं। क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना न करना पडे इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। 2.40 किमी0 लम्बाई वाले सम्पर्क मार्ग की स्वीकृत लागत 165.11 लाख है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख हसवां विकास पासवान, ग्राम प्रधान उकाथू कुंवर बहादुर सिंह, श्रीपाल पासवान, प्रशांत केसरवानी, बबलू सिंह, जेई रामाशीस व ठेकेदार नारायन सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *