Breaking News

डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों से तिरंगा यात्रा गुंजाएमान

 

फतेहपुर। शहर के विद्यार्थी चौराहे से नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव उर्फ संजय लाला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा विद्यार्थी चौराहे स्थित पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के प्रतिमा पर नगर उत्तरी की मंडल प्रभारी विजय लक्ष्मी साहू व नगर अध्यक्ष संजय लाला के नेतृत्व में माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई और अवंती बाई चौराहा, बुलेट चौराहा, शास्त्री चौराहा होते हुए पत्थर कटा स्थित सुभाष चौराहे पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए तमाम महिला पुरुष हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो वही डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों से पूरी तिरंगा यात्रा गुंजायमान रही। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय लाला ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय सैनिकों ने अपने पराक्रम के बल पर दुश्मन देश पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है और आतंकवादियों के नव ठिकानों को नष्ट कर दिया इसके साथ ही पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला भी ले लिया। इसी से ओत-प्रोत भाजपा के कार्यकर्ता यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिस प्रकार से कर्नल सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर चलाया और दुश्मन देश को धूल चटाया इससे साफ जाहिर है कि भारत के प्रधानमंत्री ने यह संदेश दे दिया है की ऑपरेशन सिंदूर स्थगित किया गया है जबकि यह अभी समाप्त नहीं किया गया। अगर आतंकवादी अब भी नहीं माने तो उनको पूरी तरीके से समाप्त करने का काम भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान, दीपक मौर्य, सुनिधि तिवारी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल सिंह, नीता गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, कल्पना सिंह, वंदना द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, चंदन सिंह, विनोद गौतम, विकास सिंह, विवेक नागर, आशु सिंह, एलबी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *