Breaking News

क्षत्रिय महासभा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

– पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन हाल कचेहरी परिसर में पहलगाम में हुई आतंकी घटना की घोर आलोचना की गई और षहीद सैलानियों की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कचेहरी परिसर से जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए विद्यार्थी चौराहे पहुंचकर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षत्रिय महासभा को परमीशन दे तो बॉर्डर में जाकर देश की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं। इस घटना से क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश है। कार्यक्रम में नागेन्द्र सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, जितेन्द्र सिंह गौतम महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन, रवि कुमार सिंह जिला महामंत्री, आरपी भदौरिया, रंजना सिंह चौहान, कल्पना सिंह, तरुण सिंह चौहान, कामिनी सिंह चौहान, मनदीप सिंह, समरबीर सिंह चौहान, रवि प्रताप परिहार, लोकेंद्र सिंह, बलवान सिंह, विपिन सिंह भदौरिया, राज सिंह भदौरिया, शक्ति सिंह एडवोकेट, विशाल सिंह गौतम, मोनू सिंह कछवाह, आरपी गौतम, जय सिंह, शिखर सिंह आदि मौजूदरहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *