Breaking News

तांबेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा परषुराम जन्मोत्सव

– 101 बटुकों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार, निकलेगी षोभा यात्रा

फतेहपुर। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी व संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आगामी तीस अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व यज्ञोपवीत संस्कार भी होगा। पत्रकारों से बात करते हुए संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। जिसके अंतर्गत श्री तांबेश्वर मंदिर में प्रातः सात बजे 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार प्रारंभ हो जाएगा। इसी के साथ ही दस बजे भगवान परशुराम राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी तदोपरांत श्री परशुराम जी का आशीर्वचन होगा तत्पश्चात दोपहर दो बजे विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। संस्थान के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के बाबत संस्थान के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है जिसमें बीके शुक्ला, विनय तिवारी, सोनू तिवारी, बीरेंद्र दुबे, डॉ अतुल त्रिवेदी, सुनिधि तिवारी, धनंजय द्विवेदी, पंकज तिवारी, शोभा यात्रा का कार्य एवं उमाकांत शुक्ला, राजेश तिवारी, शतीश शर्मा, बटुकों को वस्त्र आदि वितरण का कार्य देखेंगे। इसी क्रम में राजेंद्र त्रिवेदी, अर्चना त्रिपाठी, सरोज शर्मा, देवी प्रकाश दुबे, यज्ञोपवीत की व्यवस्था तथा अध्यक्ष संजय तिवारी परशुराम संबोधन में रहेंगे वहीं भंडारे का कार्य देवी प्रकाश दुबे देखेंगे। यज्ञोपवीत संस्कार में आचार्य राज किशोर द्विवेदी के साथ दस आचार्य रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *