Breaking News

रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप

नई दिल्ली। दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।

jagran 897

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझा दी गई है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

 

About NW-Editor

Check Also

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; यूपी में कोहरे और राजस्थान में ठंड का असर

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कहीं चक्रवाती तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *