Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई CNG, ₹1 बढ़े दाम; जानें नया रेट

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब नई दर 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो आज सुबह से लागू है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं।

पहले हुई थी 2 रुपये की बढ़ोतरी

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर से सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ गई है।

ऑटो और कैब चालकों पर पड़ेगा ज्यादा असर

सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर दो बार सीएनजी के दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब का किराया भी महंगा हो सकता है, जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा।

About NW-Editor

Check Also

भारत में स्पैम कॉल्स से बढ़ी परेशानी: स्पैम कॉल्स में भारत की टॉप 5 में एंट्री, रिपोर्ट ने चौंकाया

भारत में अगर आपके फोन पर बार-बार अनजान नंबर से कॉल आती है, तो यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *