Breaking News

फतेहपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र; बकेवर को मिला नया थाना प्रभारी

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसपी ने एक निरीक्षक समेत दो दरोगाओं को जहां लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं औद्योगिक नगर मलवां चौकी प्रभारी को बकेवर थाने की कमान सौंपी है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार ललौली थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक श्याम सुंदर यादव को अपराध निरीक्षक थाना ललौली से अपराध शाखा भेजा गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य को प्रभारी चौकी बहुआ थाना ललौली से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह को बकेवर थाने से हटाकर ललौली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर थाना मलवां से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बकेवर बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रविशंकर यादव को कल्याणपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से पुलिस लाइन भेजा गया है।

सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 12, 14 और 16 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह, 995 जोड़ों के लिए प्रशासन ने तय किए आयोजन स्थल

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में इस बार 995 जोड़ों के हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *